फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रमख सडकों पर डायवर्जन लागू

यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रमख सडकों पर डायवर्जन लागू

Sat, 30 Sep 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए प्रमख सडकों पर डायवर्जन लागू
सहारनपुर। दशहरा और मुहर्रम पर सड़कों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एसएसपी ने रूप डायवर्जन के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन अगले आदेशों तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराए। प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए। कोर्ट रोड फ्लाई ओवर के बराबर में होने वाली रामलीला के कारण कोर्ट रोड पुल पर वाहन खडे़ कर रामलीला देखने के लिए भारी भीड़ एकत्र हो जाती है। इसलिए कोर्ट रोड पुल पर टेंपो, मैजिक इत्यादि का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

जिले भर में लागू डायवर्जन
सरसावा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक आदि) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है वे सरसावा से नकुड़ से रामपुर, होते हुये दिल्ली जाएंगे।

सरसावा की तरफ से आने वाले भारी वाहन (ट्रक आदि), जिन्हें देहरादून जाना है वह चिलकाना, बेहट, कलसिया, फतेहपुर होकर देहरादून जाएंगे।

सरसावा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन (बस आदि) जिन्हें दिल्ली जाना है वह नकुड़ तिराहे से मानकमऊ से आईटीसी बाईपास से हसनपुर चौक होकर दिल्ली जाएंगे।

सरसावा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन (बस आदि) जिन्हें देहरादून जाना है वह नकुड़ तिराहे से मानकमउ से आइटीसी बाइपास से हसनपुर चौक से सिविल लाइन से सदर थाना के सामने से सरकारी अस्पताल होते हुए देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से आने वाले भारी वाहन जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह फतेहपुर से कलसिया से चिलकाना से शाहजंहापुर होकर अंबाला जाएंगे।

देहरादून से आने वाली बसें एवं छोटे वाहनों को जिन्हें सरसावा की ओर जाना है वह गागलहेड़ी, देहरादून चौक, सरकारी अस्पताल चौक, पुलिस लाइन के सामने से सिविल लाइन से हसनपुर चौक, आई.टी.सी., नकुड़ तिराहे से होकर सरसावा जाएंगे।

देहरादून की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन (ट्रक आदि) गागलहेडी से देवबंद, नानौता होकर दिल्ली जाएंगे।

देहरादून की ओर से दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन बस आदि गागलहेड़ी से अंबेडकर चौक, सरकारी अस्पताल चौक, सिविल लाइन, हसनपुर चौक होकर दिल्ली जाएंगे।

दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक तथा माल वाहक ट्रैक्टर ट्रालियां आदि) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानोता से गंगोह से नकुड़ से सरसावा होकर अंबाला जाएंगे।

दिल्ली की ओर से आने वाले हल्के वाहन व बसें जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वह हसनपुर चुंगी से आईटीसी बाइपास होकर नकुड़ तिराहे से अंबाला जाएंगे।

दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें देहरादून जाना है वह रामपुर से बड़गांव से देवबंद से होकर देहरादून जाएंगे।

दिल्ली की ओर से आने वाले हल्के वाहन तथा बसें जिन्हें देहरादून जाना है, वह हसनपुर से सिविल लाइन से अंबेडकर चौक होते हुए देहरादून जाएंगे।

बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें अंबाला जाना है वह गंदेवड़ से चिलकाना से सरसावा होकर अंबाला जाएंगे।

बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली जाना है, वह गंदेवड से चिलकाना से सरसावा से नकुड़ से गंगोह से नानौता होकर दिल्ली जाएंगे।

डायवर्जन की अवधि में कोर्ट रोड की ओर से तथा घंटाघर चौक की ओर से पुल कोर्ट रोड की ओर बस/टेंपो/मैजिक इत्यादि नहीं जाने दिए जाएंगे।

डायवर्जन अवधि में किसी भी प्रकार का भारी वाहन थाना गेट से बेहट अड्डा की ओर नहीं जाएगा। चौकी राकेश केमिकल से किसी भी प्रकार का भारी वाहन पुरानी चुंगी की ओर नहीं आएगा।

थाना देहात व कोतवाली नगर बेहट अड़डा से माली गेट की ओर, बेहट अड्डा से पुरानी चुंगी की ओर तथा बेहट अड्डा से कोतवाली देहात की ओर जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार का भारी वाहन खड़ा नहीं देंगे।


कोर्ट रोड पुल पर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए रोडवेज वर्कशाप के सामने तथा पोस्ट आफिस तिराहे पर बैरियर लगाए जाएंगे। प्रभारी सदर बाजार इसके लिये पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था करेंगे।

कोर्ट रोड की ओर से घंटाघर जाने के लिए कोर्ट रोड से खलासी लाइन से शारदानगर पुल से कुतुबशेर मार्ग खुला रहेगा।

घंटाघर की ओर से कोर्ट रोड जाने के लिये देहरादून चौक, एसबीडी चौक विश्वकर्मा चौक दीवानी तिराहा मार्ग प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed