{"_id":"59cd492e4f1c1ba2538b4df1","slug":"71506625838-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली श्री साईं पालकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली श्री साईं पालकी
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। श्री साईं हरि संकीर्तन परिवार समिति द्वारा धूमधाम से श्री साईंनाथ की पालकी निकाली गई। पालकी शुभारंभ पटेलनगर चौक से किया। पालकी सुभाषनगर, माधो प्रसाद गली, गुरुद्वारा रोड, माल गोदाम रोड से होते हुए पटेलनगर चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद साईंनाथ का मंगल स्नान, साई आरती, साईं गुणगान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने नौ सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। डीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में लखनऊ में ग्राम रोजगार सेवकों पर लाठीचार्ज करवाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा अन्य समस्याओं के समाधान का भी अनुरोध किया गया। इस दौरान जितेंद्र कुमार, रवि शर्मा, गौरव राणा, अमित चौहान, योगेश चौधरी, रामकला, तेजपाल, सुदेश मौजूद रहे।