{"_id":"5995e8614f1c1bbb198b477d","slug":"71502996577-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतले फूंककर सीएम का स्वागत करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतले फूंककर सीएम का स्वागत करने की चेतावनी
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुतले फूंककर सीएम का स्वागत करने की चेतावनी
सहारनपुर। गांव गदनपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला महामंत्री संजय वालिया ने कहा कि यदि प्रशासन ने अपनी कार्यशैली में बदलाव नहीं किया तो मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर 11 पुतले फूंककर उनका स्वागत किया जाएगा। कहा कि अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में सही कार्य नहीं कर रहे हैं। चिलकाना रोड पर एक साल पहले नहर के पुल का निर्माण हुआ था। लेकिन आज तक शुरू नहीं किया गया। रोक के बाजवूद जनपद में अधिकारियों की मिलीभगत से खनन हो रहा है। खाद्य सुरक्षा योजना में धांधली की जा रही हे। गरीब लोगों के राशन को अपात्र लोग उठा रहे हैं। बिजली चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। कांग्रेसियों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान जब्बार अहमद, राजकुमार सैनी, नसीब खान, शहजाद अहमद, हैदर जैदी, इशरत, मुमताज, महेंद्र सिंह, रोहताश आदि मौजूद रहे।
---
आजाद भारत में कौन कहां पहुंचा पर संगोष्ठी
सहारनपुर। विश्व धर्म संसद के कार्यालय पर ‘आजाद भारत में कौन कहां पहुंचा’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व धर्म संसद के राष्ट्रीय महासचिव योगेश कुमार गंभीर ने कहा कि देश की आजादी को 70 वर्ष बीत गए। लेकिन देश की एक तिहाई आबादी को आज भी दो वक्त की रोटी उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके लिए देश की सभी राजनीतिक पार्टियां जिम्मेदार हैं। इस दौरान सलीम अंसारी, रविंद्र त्यागी, राशिद अंसारी, मुख्तयार अब्बास, इकबाल मंसूरी, भूरा, ईनाम, मुमताज, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र गुर्जर, सईद मोहम्मद, जोगेंद्र कुमार, जितेंद्र गुर्जर मौजूद रहे।
23 को होगी टेबिल टेनिस प्रतियोगिता
सहारनपुर। सहारनपुर टेबिल टेनिस संघ के सचिव अलंकार किशोर ने बताया कि गांधी पार्क स्थित स्टेडियम में 23 व 24 अगस्त को टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता बालक-बालिका और पुरुष एवं महिला वर्ग के अलावा वैटर्न वर्गों में कराई जाएगी। संघ के अध्यक्ष एवं विधायक संजय गर्ग खेल के प्रोत्साहन के लिए आगामी योजनाओं का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
छात्रों दी निशुल्क ड्रेस वितरित
सहारनपुर। मोहल्ला खाकरोबान स्थित प्राथमिक पाठशाला नंबर एक में छात्रों को निशुल्क ड्रेस वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व सभासद मंसूर बदर ने बच्चों को शपथ दिलाई कि वह अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही जीवन में उजाला होता है। इस दौरान नय्यर, बहार जुबैरी, चौधरी नानू, चौधरी रियाज, असलूब अहमद, इरफान अहमद मौजूद रहे।