{"_id":"598cadb04f1c1bad2a8b46a4","slug":"71502391728-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरपुर गढ़ी में छप्परनुमा मकान गिरा, जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरपुर गढ़ी में छप्परनुमा मकान गिरा, जनहानि नहीं
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरपुर गढ़ी में छप्परनुमा मकान गिरा
देवबंद (सहारनपुर)। अमरपुर गढ़ी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का छप्परनुमा मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान के भीतर कोई नहीं था। वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। अमरपुर गढ़ी निवासी ईसा का पुत्र शहजाद अपने परिवार के साथ छप्परनुमा मकान में रह रहा था। विगत दिन हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही चटख धूप खिली तो मकान अचानक गिर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वह बेहद गरीब आदमी है। अब आशियाना भरभराकर गिरने के बाद वह खुले आसमान के नीचे आ गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर तहसील पहुंचे पीड़ित ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।