फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 करोड की अवस्थापना निधि से होंगे शहर में विकास कार्य

15 करोड की अवस्थापना निधि से होंगे शहर में विकास कार्य

Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
15 करोड की अवस्थापना निधि से होंगे शहर में विकास कार्य
15 करोड़ की अवस्थापना निधि से होंगे शहर में विकास कार्य
विज्ञापन

सहारनपुर। अवस्थापना निधि की बैठक में करीब 15 करोड रूपये की लागत से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। इसमें तीन सड़कों का चौड़ीकरण, डिवाइडर और लाइटिंग कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा चार चौराहों को चौड़ा कर उनका सौंदर्यीकरण भी होगा।
बृहस्पतिवार को कमिश्नरी में आयोजित अवस्थापना निधि की बैठक में 15 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया। इसमें डीएम आवास रोड का चौड़ीकरण कराकर इसमें डिवाइडर बनाया जाएगा और लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी। इसी प्रकार पेपर मिल रोड पर रेलवे से अनुमति लेकर सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव है। अंबाला रोड पर घंटाघर से कल्पना टाकिज के पुल तक भी सड़क का चौड़ीकरण, डिवाइडर और लाइटिंग कराई जाएगी। इसके अलावा जनता रोड पर टीपी नगर से पुरानी चुंगी तक दो चरणों में सड़क का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि इसके अलावा गिल कालोनी में सड़क निर्माण भी होगा। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम पीके पांडे, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव सत्यप्रकाश शर्मा, वित्त अधिकारी विनय शुक्ला, नगरायुक्त गौरव वर्मा के अलावा पीडब्लूडी, बिजली निगम, आवास विकास परिषद, जल निगम आदि के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार चौराहों का भी होगा सौंदर्यीकरण
अवस्थापना निधि की बैठक में शहर के प्रमुख चार चौराहों पर भी विकास कार्य कराने का निर्णय हुआ। इनमें चौधरी चरण सिंह चौक, डॉ. अंबेडकर चौक, घंटाघर चौक और दिवानी कचहरी चौक शामिल हैं। इन पर सडकों का चौडीकरण करके लाइटिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed