{"_id":"597396ba4f1c1bf6068b4803","slug":"71500747450-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद से हरिद्वार के लिए छह रोडवेज बसें चलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद से हरिद्वार के लिए छह रोडवेज बसें चलाईं
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद से हरिद्वार के लिए छह रोडवेज बसें उपलब्ध कराईं
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा देवबंद से हरिद्वार के लिए रोड़वेज की छह बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।
शनिवार को शिक्षक नगर में हुई बैठक में राणा ने कहा कि पिछले दिनों संगठन की ओर से सांसद राघव लखनपाल शर्मा और क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह के सामने देवबंद-हरिद्वार बस सेवा की मांग को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। इस पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने यह मांग शासन के समक्ष रखी। संगठन ने उम्मीद जताई कि जल्दी ही देवबंद में रोडवेज बस डिपो बनने का सपना भी साकार हो जाएगा। राणा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में रेलवे लाइन के दोहरीकरण, देवबंद फ्लाईओवर, देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन, सीएचसी में ब्लड बैंक की स्थापना आदि अनेक कार्य ऐसे हुए हैं जिनसे क्षेत्र की जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर अरुण गुप्ता, अजय गर्ग, पवन धीमान, रवि होरा, विकास पुंडीर, आलोक खटीक, दीपक त्यागी, प्रवीन गोयल, बिजेंद्र गुप्ता, ईशान गौड़, अर्जुन सिंघल, शिवकुमार राणा आदि मौजूद रहे।