{"_id":"610598298ebc3e3d075f0e9a","slug":"681-candidates-out-of-2181-gave-tgt-exam-in-the-district-saharanpur-news-mrt5498989198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2181 में से 681 अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2181 में से 681 अभ्यर्थियों ने दी टीजीटी परीक्षा
विज्ञापन
एसएएम इंटर कॉलेज से टीजीटी की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (जीव विज्ञान) की परीक्षा जिले के पांच केंद्रों में कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 2181 अभ्यर्थियों के सापेक्ष मात्र 681 ही शामिल हुए, जबकि 1500 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
परीक्षा के लिए जनपद में बने पांच केंद्रों में एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड, इस्लामिया इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज और एसएएम इंटर कॉलेज शामिल रहे। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से पूर्वाहन 11:30 बजे तक चली। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। निर्धारित दो घंटे की परीक्षा में कुल पंजीकृत 2181 अभ्यर्थियों में से 681 ने परीक्षा दी, जबकि 1500 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। एसडी इंटर कॉलेज में 480 में से 178 बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 में से 156 इस्लामिया इंटर कॉलेज में 480 में से 139, गुरुनानक इंटर कॉलेज में 480 में से 104 तथा एसएएम इंटर कॉलेज में 261 में से 104 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला कर्मचारियों की तैनाती की । मोबाइल फोन बाहर ही रखवाए । उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण निपट गई।

एसएएम इंटर कॉलेज से टीजीटी की परीक्षा देकर बाहर आते अभियार्थी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन