फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   6700 card holders who have not taken ration for five months will be investigated

पांच माह से राशन न लेने वाले 6700 कार्ड धारकों की होगी जांच

Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
6700 card holders who have not taken ration for five months will be investigated
सहारनपुर। पूर्ति विभाग पिछले करीब पांच महीने से उचित दर विक्रेताओं के यहां से खाद्यान्न नहीं लेने वाले राशन कार्ड धारकों की पात्रता आदि की जांच कराएगा। जनपद में ऐसे 6700 राशनकार्ड धारक हैं। यदि अपात्र पाए गए या कहीं ओर शिफ्ट हो गए या उन्हें सस्ते गल्ले वाले राशन की आवश्यकता नहीं है तो उनके कार्ड निरस्त किए जाएंगे। जिससे अन्य पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सकें।
विज्ञापन

जनपद में 5.84 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इसमें से 54618 अंत्योदय और 529380 राशन कार्ड पात्र गृहस्थी के हैं। जिनको 1243 राशन डीलरों सस्ती दरों पर खाद्यान्न वितरित करते हैं। कोरोना संकट में सरकार की ओर से मई और जून महीने में राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं निशुल्क दिया जा रहा है। जो नियमित खाद्यान्न वितरण के अतिरिक्त है। जनपद के 6700 राशनकार्ड धारक ऐसे हैं जिन्होंने पिछले लगभग पांच महीने से एक बार भी राशन नहीं लिया है। इसको लेकर पूर्ति विभाग ने ऐसे राशनकार्ड धारकों की जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

--वर्जन--
उचित दर विक्रेताओं की दुुकानों से पिछले करीब पांच माह से देहात के पांच हजार और 1700 शहरी क्षेत्र के कार्ड धारक राशन नहीं ले रहे हैं। ऐसे कार्ड धारकों की जांच कराई जाएगी। अपात्र पाए जाने पर ऐसे परिवारों के राशन कार्ड निरसत किए जाएंगे। -- सतीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएगा निशुल्क राशन वितरण
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले निशुल्क खाद्यान्न का वितरण आज (तीन जून) से शुरू हो जाएगा। इसमें अंत्योदय और पात्र गृहस्थी वाले राशन कार्ड धारकों को पांच किसान प्रति यूनिट की दर से राशन मिलेगा। इसमें दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं होगा। इस योजना के तहत निशुल्क वितरण 15 जून तक होगा। डीएसओ ने बताया कि पोर्टेबिलिटी वाले राशनकार्ड धारक 13 से 15 जून तक खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed