{"_id":"62a22cb202b25e6f0900e86c","slug":"67-license-holders-deposited-the-third-weapon-in-the-district-saharanpur-news-mrt592123067","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 67 लाइसेंस धारकों ने जमा कराया तीसरा शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 67 लाइसेंस धारकों ने जमा कराया तीसरा शस्त्र
विज्ञापन
- 50 लाइसेंस धारकों ने निरस्त कराया तीसरा शस्त्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में एक शस्त्र लाइसेंस पर तीन असलहे रखने पर सख्ती है। इसके चलते दायरे में आने वाले जनपद के 67 लोगों ने अपने शस्त्र थाने या विक्रेताओं के यहां जमा करा दिए हैं। इनमें से 50 ने अपना तीसरे शस्त्र को निरस्त भी करा लिया है, जबकि 17 लोगों की यह कार्रवाई लंबित है। दिसंबर 2019 में सरकार ने ऑर्म्स एक्ट में संशोधन किया था। इसके तहत एक लाइसेंस पर दो शस्त्र रखने की सीमा निर्धारित कर दी गई थी, साथ ही निर्देश दिए गए थे कि जिन लोगों के लाइसेंस पर तीसरा शस्त्र दर्ज है उसे थाने या शस्त्र विक्रेताओं के यहां जमा कराकर उसे निरस्त करा लें। इसको लेकर प्रशासन ने काफी जद्दोजहद की। एक लाइसेंस पर तीन हथियार रखने वालों को नोटिस भेजकर उसे शस्त्र विक्रेताओं या थाने पर जमा कराने के लिए निर्देशित किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद में 17,400 शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से 67 लाइसेंस धारकोें के पास ही तीसरा शस्त्र था। जिन्होंने अपने तीसरे असलहा को थाने या शस्त्र विक्रेताओं के यहां जमा करा दिया है। इनमें से 50 के लाइसेंस से तीसरे असलहे को निरस्त कराया जा चुका है। शेष की निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है।