फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   65 percent rice distribution done in five days

पांच दिनों में हुआ 65 फीसदी चावल का वितरण

Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
65 percent rice distribution done in five days
पांच दिन में हुआ 65 फीसदी चावल का वितरण
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत इस बार राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट सिर्फ पांच किलो चावल ही मिल रहा है। 19 जून से शुरू हुआ चावल वितरण पांच दिन में 65 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। खाद्यान्न वितरण 30 जून तक होगा।
जनपद में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न वितरण में इस बार प्रति यूनिट सिर्फ पांच किलो चावल ही मिल रहा है। जिससे इस बार राशन कार्ड धारकों को गेहूं, चना, खाद्य तेल और नमक से वंचित रहना पड़ रहा है। जनपद में 5,79,538 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें से 54,618 अत्योदय कार्ड और 5,24,920 पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्ड शामिल हैं। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत दोनों प्रकार के राशनकार्ड धारकों को पांच किलो चावल प्रति यूनिट की दर से वितरित हो रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत वितरण 19 जून से शुरू हुआ है। इसमें इस बार प्रति यूनिट पांच किलो चावल का वितरण हो रहा है। अब तक जनपद में करीब 65 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed