{"_id":"5c9a6d04bdec2213f10ddec3","slug":"61553624324-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो वादे निभाए और विकास कराए, वहीं बने सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो वादे निभाए और विकास कराए, वहीं बने सांसद
विज्ञापन

सहारनपुर। हमारा सांसद ऐसा होना चाहिए जो वायदों को पूरा कर सके। सांसद पढ़ा-लिखा और संपन्न परिवार से हो। उसके ऊपर किसी तरह का दाग नहीं होना चाहिए। ताकि वह सहारनपुर का विकास अच्छी तरह करा सके। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाला ही जनप्रतिनिधि ही चाहिए। यह कहना है चुनावी चर्चा में जुटे लोगों का। लोकसभा चुनाव को लेकर इनकी अलग-अलग राय भी सामने आई।
मंगलवार को अमर उजाला की टीम गांधी पार्क में पहुंची तो लोग चुनाव और सांसद को लेकर बहस करते नजर आए। सम्राट विक्रम कालोनी निवासी चंदन किरण बोले कि झूठ के दम पर सत्ता हासिल करने वाला नेता हमें नहीं चाहिए। ऐसी सरकार और सांसद बनना चाहिए, जो सबको साथ लेकर चले और भेदभाव न करे। निष्पक्ष बात करने वाला सांसद ही हमें चाहिए।
इसी बीच शेखपुरा कदीम निवासी कर्म सिंह गौतम बोले कि जनता को विकास चाहिए। ऐसी सरकार बननी चाहिए, जो बेरोजगारी खत्म करे और जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाए। नेता चुनाव से पूर्व किए वायदों को भूल जाते हैं। सांसद ऐसा होना चाहिए जो एक-एक वायदे को पूरा करे। फंदपुरी निवासी अंकित कुमार ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश के आखिरी छोर पर बसा है। इस वजह से आज तक जनपद की उपेक्षा होती आई है। अब तक नेताओं ने बड़े-बड़े वादे तो किए। लेकिन पूरा नहीं करा सके। हमारा सांसद विकास कराने वाला होना चाहिए। गांव हारीबांस निवासी वीर कुमार बोले कि सांसद पढ़ा-लिखा होना चाहिए और संपन्न परिवार से हो ताकि वह जनता के दर्द को समझकर उनकी समस्याओं का समाधान कराए।
विज्ञापन
कैलाशपुर निवासी सलीम का कहना है कि नए प्रत्याशी को मौका देना चाहिए क्योंकि जो लोग अब तक सांसद रहे हैं, वह अपनी घोषणाओं पर खरे नहीं उतरे। इसलिए नए चेहरे को मौका जरूर मिलना चाहिए। मीरपुर निवासी दीपक वालिया ने कहा कि हमारा सांसद निष्पक्ष और बेदाग होना चाहिए। उसके ऊपर किसी तरह कोई मुकदमा दर्ज न हो। जनता को सिर्फ विकास चाहिए। हमें विकास कराने वाला ही सांसद चाहिए। जंधेड़ा निवासी अनिल कुमार कहना है हमारा सांसद कर्मठ, निष्पक्ष और बेदाग छवि वाला होना चाहिए। मतदाता पूरी तरह जागरूक हैं। इसलिए बेदाग प्रत्याशी को ही समर्थन करेंगे।