{"_id":"5c7c1b36bdec22271f343940","slug":"61551637302-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षा विषय के प्रैक्टिकल में दौड़ीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षा विषय के प्रैक्टिकल में दौड़ीं छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारीरिक शिक्षा विषय के प्रैक्टिकल में दौड़ीं छात्राएं
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के तहत रविवार को जेवी जैन कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं की शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। इसमें करीब 400 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रैक्टिकल के तहत सबसे पहले छात्राओं से दौड़ लगवाई गई, जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता को परखा गया। इसके बाद चार्ट पर फुटबाल, क्रिकेट और हॉकी के मैदान तथा बैडमिंटन, बास्केटबाल और वॉलीबाल कोर्ट के रक्शे बनवाए गए। जिनमें प्रत्येक मैदान और कोर्ट की लंबाई और चौड़ाई भी अंकित करनी थी। प्रैक्टिकल में बीकॉम द्वितीय वर्ष की 150 तथा बीए द्वितीय वर्ष की 240 छात्राओं ने हिस्सा लिया। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद एक अनिवार्य विषय है, जो बीए, बीकॉम और बीएससी सभी कक्षाओं में लागू है, जिसमें 50 नंबर का प्रैक्टिकल होता है।