{"_id":"5c7c1b12bdec22739b06b9bd","slug":"61551637266-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हुई झमाझम बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में हुई झमाझम बरसात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम का मिजाज फिर बदल गया। कई दिन से मौसम गरम बना हुआ था, लेकिन शनिवार रात में हुई झमाझम बरसात से ठंड बढ़ गई। दिन भर शीत लहर रही, जिससे हल्की परेशानी भी बढ़ गई।
शनिवार शाम से ही सहारनपुर में मौसम बदलना शुरू हो गया था। रात होते होते घटाएं घिर आईं और झमाझम बरसात हुई। देर रात तक बरसात चलती रही, जिसका असर रविवार को भी मौसम पर रहा। रविवार को सुबह से शाम तक शीत लहर चलती रही। दिन में कुछ देर के लिए सूरज निकला, लेकिन फिर बादलों में छिप गया। रात में हुई बरसात के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की वजह से समस्या भी रही। शहर के चिलकाना रोड, लिंक रोड, माधवपुरम, खलासी लाइन, अंबाला रोड, कमेला रोड सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण रविवार सुबह तक कीचड़ हो गया और आवागमन में परेशानियां हुई। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के मुताबिक शनिवार रात से रविवार सुबह तक 7.5 मिलीमीटर बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कभी तेज धूप खिलेगी, तो कभी बादल छाये रहेंगे।