{"_id":"5c744182bdec2211d240cd2b","slug":"61551122818-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकुड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़। नगर पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने कहा कि नगर के विकास में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आने दी जाएगी तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
सोमवार को मोहल्ला बंजारान में लाखों की लागत से तैयार होने वाली तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन करते हुए पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने कहा कि नगर के कोने कोने में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा खामियां पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मोहल्लेवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी, सभासद डॉ. इदरीस अहमद, मुनेश कुमार, सरफराज कुरैशी, जुनैद असगर, अरशद, अरुण सैनी, सैफुल इस्लाम, सलेकचंद, इमरान निजामी, प्रदीप जैन, इरफान खान आदि रहे।