फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज गरजेंगे कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज गरजेंगे कर्मचारी

Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज गरजेंगे कर्मचारी
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन छेड़ दिया है। सोमवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना कार्यक्रम होगा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने रविवार को बैठक कर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष संदीप सिंह पंवार और संयोजक सीपी सिंह ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर 21 जनवरी को हकीकत नगर में धरना होगा, जो पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। धरने के माध्यम से सरकार को पुरानी पेंशन बहाली का वादा याद दिलाया जाएगा, जो 24 अक्तूबर 2018 को किया गया था। 28 जनवरी को तमाम शिक्षक और कर्मचारी मशाल जुलूस निकालेंगे, जो कलक्ट्रेट पर संपन्न होगा। छह फरवरी से 12 फरवरी तक महा हड़ताल होगी। बैठक में अशोक कुमार मलिक, अरविंद यादव, विमल कुमार चौहान, राजीव यादव, रामकिशोर तोमर, प्रमेश कुमार, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, नीरज सैनी, संजय सैनी, अमन कुमार, सरदार सिंह, आरपी काम्बोज, संदीप धामा, अशोक चौधरी, संजीव कुमार, अरविंद शर्मा, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर होगा धरना
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ ने 21 जनवरी को हड़ताल करने की चेतावनी दी है। रविवार को हुई संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के सभी सीएचसी और पीएचसी पर कार्यरत संविदाकर्मी कार्य का बहिष्कार कर 21 जनवरी को सीएमओ कार्यालय पर धरना देंगे। हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए होगी। बैठक में डॉ. विनय, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. विश्वजीत सैनी, डॉ. शमशाद, नरेंद्र, सचिन, शिवओम गिरि, मोहित शर्मा, राजेश, जितेंद्र, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed