फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर से एक बार फिर चलेगी प्रचंड बहुमत की आंधी: पाठक

सहारनपुर से एक बार फिर चलेगी प्रचंड बहुमत की आंधी: पाठक

Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से एक बार फिर चलेगी प्रचंड बहुमत की आंधी: पाठक
सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सहारनपुर से एक बार फिर प्रचंड बहुत की आंधी चलेगी। उन्होंने जिला और महानगर कार्यकारिणी व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर में दाबकी मार्ग स्थित सभागार में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने जिला और महानगर कार्यकारिणी व समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सहारनपुर का प्रदेश की राजनीति में प्रमुख स्थान है। 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की नंबर एक विधानसभा बेहट क्षेत्र स्थित श्री मां शाकंभरी देवी मंदिर से परिवर्तन यात्रा का श्रीगणेश किया गया था। इसी के परिणाम स्वरूप प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश को 19 क्लस्टर में बांटा गया है। इसके तहत सैनिक सम्मान अभियान, कमल विकास ज्योति कार्यक्रम , मेरा परिवार भाजपा का परिवार, बाइक रैली आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। सहारनपुर लोकसभा सीट पर जीत का अंतर ऐतिहासिक होगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, जिला महामंत्री किरण चौधरी, पवन संवई, जिला उपाध्यक्ष आनंद राणा, सुंदर राणा, संदीप शर्मा, मुनेश त्यागी, जिला मंत्री गौरव राणा, बोध राम धीमान, मांगेराम, सारिका वालिया, जिला संयोजक राजवीर सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, राजीव गुंबर, महावीर राणा, मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, हेमंत अरोड़ा, किशोर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, प्रेमपाल कटारिया, अरुण गुप्ता, विपिन सलूजा, वर्षा चोपड़ा, अनिल मित्तल, अवनीत कौर, सुमित मलिक, अमित गर्ग , जसबीर मोगा, दीपक जैन, दिनेश सेठी, सुरेंद्र शर्मा, सर्विष्ट गुप्ता, पुनीत चौहान, प्रवीण छाबड़ा, रविंद्र शर्मा, पूजा शर्मा, संगीता गोयल, कंचन गुंबर, कुसुम अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed