{"_id":"5be494f1bdec2269845aa359","slug":"61541706993-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत
अंबेहटा। भाजपा नेता नीरज सहजवा का भाई नितिन पुत्र प्रेम अपने साथी जोनी पुत्र राजू के साथ बाइक से नकुड़ जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे ढकदेई बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ा पेड़ टूट कर बाइक सवारों के ऊपर गिर गया। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल जोनी का उपचार चल रहा है। मृतक की आयु करीब 25 वर्ष की थी। जानकारी के मुताबिक नितिन ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो