{"_id":"5b54d05e4f1c1b6f548b605a","slug":"61532285022-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर बरसी बारिश, कई मकान हुए धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत बनकर बरसी बारिश, कई मकान हुए धराशाई
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आफत बनकर बरसी बारिश, कई मकान हुए धराशाई
गंगोह (सहारनपुर)। शनिवार शाम से रुक रुककर हो रही बारिश से कई गरीब लोगों के मकान ढह गए। अनेक व्यापारियों की दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हो गया। व्यापार मंडल ने नगर पालिका के प्रति रोष जताते हुए जल निकासी की समस्या का प्रभावी समाधान किए जाने की मांग की।
बारिश के कारण गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी पाला कश्यप मकान की दीवार अचानक ढह गई। मोहल्ला अशरफ अली निवासी अमजद का मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। मोहल्ला सैयदान निवासी शराफत, कलंदर चौंक निवासी साबिर एवं बाहुद्दीन निवासी नसीम के मकान भी ढह गए। मकानों की छत और दीवारें गिरने के कारण उनमें रखा सामान भी दबकर नष्ट हो गया। हालांकि मकानों में रह रहे लोग समय रहते निकलने के कारण बाल-बाल बच गए। नकुड़ रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की तीतरों शाखा में भी जल भराव होने से काफी रिकार्ड भीग गया। प्रबंधक इसम सिंह के अनुसार शाखा में तीन से चार फीट तक पानी भर गया था।
बारिश के कारण कंकराली मार्ग, मेन रोड, मेन बाजार, कालेज मार्ग और सहित सराय पट्टी क्षेत्र में भी अनेक मकानों एवं दुकानों में पानी भर गया। इससे प्रकाश चंद, अखिल कुमार, अनिल तायल, अमित गर्ग समेत अनेक दुकानदारों का सामान खराब हो गया। रविवार सुबह दुकानदार दुकानों से गंदा पानी निकालने में लगे रहे। उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, मनोज गोयल, रवि मित्तल, रमेश चंद गर्ग आदि ने नगर में जलभराव के लिए पालिका प्रशासन को दोषी ठहराया है। व्यापारी नेताओं ने रोष जताते हुए जल निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की।