फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू वादी नेताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन

हिंदू वादी नेताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन

Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
हिंदू वादी नेताओं ने किया थाने पर प्रदर्शन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। थानाध्यक्ष पर भाजपा नेता के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप और उसका शांति भंग में चालान किए जाने से खफा हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष और एक दरोगा के निलंबन की मांग की। इस संबंध में हिंदू वादी नेता मंगलवार को एसएसपी से मिलेंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली के खिलाफ गेट पर नारेबाजी की। बताया कि भाजपा नेता गौतम चौधरी गांव में एक राजपूत परिवार पर हुए अत्याचार को लेकर प्रधान और गण्यमान्य लोगों के साथ थाने पहुंचे थे। आरोप है कि एसओ ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं विरोध करने पर उनका शांतिभंग की धारा में चालान भी कर दिया। हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष गिरिराज राणा ने कहा कि एक दरोगा ने दस हजार रुपये लेकर राजपूत परिवार के विपिन राणा को शांति भंग में चालान करने का झांसा लेकर थाने बुलवाया और आईपीसी की धारा 354 में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने एसओ और दरोगा को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष नितेश काम्बोज ने कहा कि अफसरों की तानाशाही के चलते भाजपा व हिंदू संगठनों के नेताओं का आए दिन थानों में अपमान हो रहा है। इसे किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जुम्मन प्रधान, मुकेश प्रधान, टोनी चौधरी, नवीन राणा, राजू राणा, पुनीत कुमार, विनय काम्बोज, सुधीर, विक्की राणा, मुकेश कुमार, राजपाल चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि भाजपा नेता छेड़छाड़ के आरोपी को जबरन छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। उनके द्वारा किसी से कोई अभद्रता नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed