{"_id":"5b33de914f1c1bb51e8b82b3","slug":"61530125969-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहतमिम की शिकायत पर अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहतमिम की शिकायत पर अतिक्रमण हटवाया
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम प्रबंधतंत्र की शिकायत पर पुलिस ने रशीदिया मस्जिद और दारुल उलूम चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया है। पुलिस ने इस दौरान कई लोगों को हिरासत में भी लिया। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
पूरे नगर में अतिक्रमण लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। दारुल उलूम चौक और मस्जिद रशीदिया पर फैला अतिक्रमण नगरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। बाहर से आने वाले मेहमानों के साथ रेहड़ी और फड़ लगाकर सामान बेचने वालों के द्वारा बदसलूकी की शिकायतें मिलने पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। जिसके चलते खानकाह पुलिस चौकी इंचार्ज मो. साजिद अली ने पुलिस फोर्स के साथ मस्जिद रशीदिया और दारुल उलूम चौक से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। एसआई साजिद अली ने बताया कि दारुल उलूम के मोहतमिम की ओर से मस्जिद रशीदिया और दारुल उलूम चौक पर फैले अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई थी। बार बार चेतावनी देने के बाद भी रेहड़ी, खोखा और फड़ लगाकर कब्जा जमाए बैठे लोग मानने के लिए तैयार नहीं थे। जिन्हें सख्ती के साथ वहां से हटाया गया। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि संस्था के मेहमानखाने से लेकर दारुल उलूम चौक तक जिन लोगों को हटाया गया था वो पुलिस के जाने के कुछ देर बाद फिर से आकर अतिक्रमण कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, रेहड़ी, खोखा और फड़ लगाने वाले लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर रोष जताया है। बताया जाता है कि उक्त लोग जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे, लेकिन मौलाना के बाहर होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।