फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरपीएफ ने 24 अवैध वेंडरों का किया चालान

आरपीएफ ने 24 अवैध वेंडरों का किया चालान

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ ने 24 अवैध वेंडरों का किया चालान
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने वाले अवैध वेंडरों पर विजिलेंस एवं आरपीएफ ने शिकंजा कस लिया है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने 24 अवैध वेंडरों को स्टेशन एवं ट्रेनों से पकड़ कर चालान किया। जिससे रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दिल्ली की विजिलेंस टीम की छापेमारी के बाद बृहस्पतिवार को आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की धरपकड़ की कार्रवाई की। जिससे अवैध वैंडरों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार सुबह से ही आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सामान बेचते 24 वेंडरों को पकड़ लिया। जिनमें 2 वेंडर ऐसे हैं, जिनके पास मेडिकल था। लेकिन यह नियम विरुद्ध ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेच रहे थे। आरपीएफ ने सभी का चालान कर दिया। बुधवार को 19 वेंडरों को पकड़ा गया था। धरपकड़ की कार्रवाई होते ठेकेदारों ने अपने-अपने वेंडरों को रेलवे स्टेशन से हटा लिया। आरपीएफ प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अनाधिकृत वेंडर्स के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर किसी भी सूरत में नियम विरुद्ध काम नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed