{"_id":"5aa571064f1c1ba8758b4d82","slug":"61520791814-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों की तिथि निर्धारित करने को होगा पत्रक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों की तिथि निर्धारित करने को होगा पत्रक का विमोचन
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सनातन धर्म के संरक्षण के लिए गठित विप्र परिवार की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पर्व और व्रत आदि की एकता के लिए पत्रक विमोचन का निर्णय लिया गया, जो सभी मंदिरों में वितरित किया जाएगा।
श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में आयोजित विप्र परिवार की बैठक में चर्चा की गई कि प्रतिवर्ष त्योहारों और व्रत आदि को लेकर हिंदू समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। बहुत से त्योहार दो दिन मनाए जाते हैं। सदस्यों ने निर्णय लिया कि विभिन्न पंचाग का अवलोकन कर त्योहार और व्रत के लिए पत्रक तैयार कराया गया है। पत्रक को महानगर के सभी मंदिरों में वितरित किया जाएगा। ताकि भविष्य में त्योहारों को लेकर भ्रम की स्थिति ना उत्पन्न हो। 15 मार्च को चकराता मार्ग स्थित श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में पत्रक का विमोचन होगा। अध्यक्ष पंडित कमलनाथ, मंत्री पंडित योगेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष पंडित मुरारी झा, पंडित विद्यासागर चूड़ामणि, पंडित शैलेंद्र तिवारी, प्रगति कौशिक, आचार्य धर्मेंद्र दीक्षित, राकेश दीक्षित, अभिषेक कृष्णात्रेय, आचार्य अजय किरण, अवधेश तिवारी, रजनीश, राघवेंद्र स्वामी मौजूद रहे। संचालन पंडित दीपक अग्निहोत्री ने किया।