{"_id":"5a94516f4f1c1baa1b8b9aa9","slug":"61519669615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए अपात्र घोषित किए जाने पर ग्रामीण पंचायत सचिव से भिड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए अपात्र घोषित किए जाने पर ग्रामीण पंचायत सचिव से भिड़ा
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। आवास आवंटन में अपात्र करार दिए जाने के चलते गुस्साए ग्रामीण ने ब्लाक कार्यालय में पहुंचकर ग्राम पंचायत सचिव के साथ अभद्रता कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभद्रता करने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान किया है।
ब्लाक नानौता के गांव बडूली नया गांव निवासी मलखान सैनी पुत्र चंदूराम को आवास आवंटन के लिए अपात्र घोषित किया गया है। उसकी पत्नी शिक्षा मित्र है और उसके पहले से ही पक्के मकान बने हुए है। अपात्र घोषित किए जाने से गुस्साए मलखान ने सोमवार को ब्लाक कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार के कक्ष में घुसकर पहले तो जबरदस्ती अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए कहा और सचिव के मना करने पर आरोप है कि उसने उनके साथ अभद्रता की। इस पर पंचायत सचिव द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अभद्रता करने वाले मलखान सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ शांति भंग की धारा में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसका चालान कर दिया।
उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी डॉ. सचिन कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपी ग्रामीण अपात्रता की श्रेणी में आता है।