{"_id":"5a905ee24f1c1bfe7e8b7510","slug":"61519410914-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई कर्मचारी संघ ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई कर्मचारी संघ ने धरना दिया
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कार्यदेशकों के 600 रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को धरना दिया।
शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित आईटीआई परिसर में आयोजित धरने पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2005 से नियुक्त अनुदेशकों का स्थाईकरण जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-2 के पद पर पदोन्नति करने की मांग करते हुुए कहा कि अनुदेशकों का प्रारंभिक वेतन ग्रेड 4600 रुपये किया जाए। कर्मचारी संघ ने अनुदेशकों और कार्यदेशकों के पदनाम में परिवर्तन करने सहित अन्य मांग भी की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री अशोक मलिक, जेपी चाहर, सीपी सिंह, बिजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, भगवत प्रसाद, रणवीर सिंह, राजेश लूथरा, विजय यादव, सतीश चंद, अमरीश चौहान, दीपक वर्मा, भारती शर्मा, मधुबाला, शशि गोतम, रमा शर्मा, विनोद कुमार, कबाड़ी सिंह भारती, रमेश शर्मा, सोनू कुमार पुंडीर आदि ने विचार रखे। इस दौरान राजकीय आईटीआई सरसावा, देवबंद, हरौडा के कर्मचारी भी मौजूद रहे।