फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तेज रफ्तार में मत दिखाओ शान, हादसे में जा सकती है जान

तेज रफ्तार में मत दिखाओ शान, हादसे में जा सकती है जान

Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार में मत दिखाओ शान, हादसे में जा सकती है जान
सहारनपुर। तेज रफ्तार बिना हेलमेट के और उस पर भी तीन सवार तो फिर जान का खतरा तो बढ़ ही जाता है। शहर में यातायात के नियमों का पालन करने की बजाय उसे तोड़ने में अधिक शान समझ रहे हैं। ऐसे युवा ही अपनी मौत को दावत दे रहे हैं। लापरवाही में हेलमेट न पहनने की असावधानी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को बड़गांव क्षेत्र में हुए हादसे में जिस व्यक्ति की मौत हुई उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। तेज रफ्तार बाइक से जा रहा था। रफ्तार कम होती तो मोटरसाइकिल नियंत्रण में रहती और हेलमेट रहता तो जान भी बच जाती। सिर्फ यही घटना नहीं रोजाना ही इस प्रकार की लापरवाही दुर्घटनाओं में मौत का सबब बन रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर की शहरी भीड़भाड़ वाली सड़कों पर तेज धमाके की आवाज करते हुए पूरी रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने वाले युवाओं को अपनी जान की कतई परवाह नहीं है। एक दो नहीं बल्कि इस रफ्तार पर भी तीन-तीन सवारियां बैठाकर फर्राटे भर रहे हैं। गड्ढा या फिर कोई एक ब्रेकर आया तो संतुलन बनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पीछे बैठी सवारी का गिरना निश्चित है। पेपर मिल रोड पर जनवरी में हुए हादसे में तीन सवारियां लेकर एक युवक रात में तेज गति से जा रहा था। सामने से आए ट्रक की लाइट पड़ते ही संतुलन बिगड़ गया और ट्रक से जा टकराया। जिसमेें दो लोगों की मौत हो गई। मोटरसाइकिल कंपनियां भी अधिकतम दो लोगों के लिए ही सलाह देती है। लेकिन नियमों को तो लोगों ने धुआं बनाकर उड़ा दिया है। पुलिस अधिकारी भी इसे गंभीरता से लागू करा पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं और हादसे दर हादसे होते जा रहे हैं। एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए हर थाना क्षेत्र से अभियान चलाया जा रहा है, चालान की कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन अपनी जान से अधिक युवकों को नियमों को तोड़ना अच्छा लग रहा है। जागरूक करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि लोग हेलमेट पहने को अपनी जान की सुरक्षा समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
--। दुर्घटनाएं
दिसंबर में जिले भर में कुल 189 दुर्घटनाएं हुईं। जिनमें 202 लोगों की मौतें हुईं। इनमें 180 पुरुष रहे जिनमें अधिकांश युवा ही शामिल रहे। जबकि 22 महिलाएं शामिल रही। घायलों की संख्या 255 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed