{"_id":"5a89cb024f1c1b2d068b758e","slug":"61518979842-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के मुद्दे पर एक प्लेटफार्म पर आएं सभी मसलक के लोग: अजमेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद के मुद्दे पर एक प्लेटफार्म पर आएं सभी मसलक के लोग: अजमेरी
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमान और मदरसों को बनाया जा रहा निशाना : अजमेरी
देवबंद (सहारनपुर)। सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे असदुल्लाह अजमेरी ने रविवार को देवबंद पहुंचकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी से मुलाकात करते हुए देश के मौजूदा हालत पर चर्चा की।
रविवार की दोपहर करीब दो बजे देवबंद पहुंचे असदुल्लाह अजमेरी ने मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब दो घंटे चली मुलाकात के दौरान उन्होंने मदनी से देश के मौजूदा हालात और सरकारी नीतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में देश के हालत बेहद नाजुक दौर में हैं। मुसलमानों और मदरसों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। कभी लव जेहाद तो कभी गोरक्षा के नाम पर बेकसूर मुसलमानों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। आरोप लगाया कि यह स्थिति केंद्र और राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य की योगी सरकार सपा शासन में लागू की गई योजनाओं को नाम बदलकर लागू कर रही है। प्रदेश की जनता योगी राज से त्रस्त हो चुकी है और उसे सपा शासन की याद आ रही है। असदुल्लाह अजमेरी ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर शिया सुन्नी समुदाय को एक प्लेटफार्म पर आकर इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए।
हलाल रोजी कमाने वालों का दोनों जहां में दर्जा बुलंद होता है: नोमानी
देवबंद। मोहल्ला खानकाह स्थित मदरसा मर्कजुल मारिफ में ऑल इंडिया जमीयतुल मुस्लीमीन की बैठक में महासचिव तसुव्वर हुसैन नोमानी ने कहा कि हलाल रोजी कमाने वाले का दुनिया और आखिरत में दर्जा बुलंद रहता है। इसलिए तमाम इंसानों को हलाल रोजी की तलाश में लगे रहना चाहिए। अल्लाह के रसूल ने खुद भी व्यापार करके हम लोगों के सामने हलाल रोजी कमाने का नमूना पेश किया है। उन्होंने कहा कि कुरआन और हदीस की तालीम पर अमल नहीं करने के कारण आज मुसलमानों चौतरफा परेशानियों से घिरा हुआ है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि वह कुरआन की शिक्षाओं पर अमल करें और दूसरों को भी उस पर अमल करने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर शम्स तबरेज कासमी, मुफ्ती अहमद हसन कासमी, हाफिज अहसान, मौ. मुर्तजा, जावेद अली, अख्तर कासमी आदि मौजूद रहे।