फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिरगपुर में बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर वार्षिक मेला कल

मिरगपुर में बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर वार्षिक मेला कल

Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मिरगपुर में बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर वार्षिक मेला कल
मिरगपुर में बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर वार्षिक मेला कल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली मिरगपुर में इस वर्ष भी 10 फरवरी को भव्य मेला आयोजित किया जाएगा। मेले की खास बात यह है कि इस दिन प्रत्येक घर में देशी घी का हलवा और पेडे़ का प्रसाद बांटा जाता है।

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पहली दशमी तिथि को प्राचीन गुरुद्वारा (सिद्ध कुटी) पर मेला लगता है। सुबह के समय बाबा की समाधि स्थल पर हवन पूजन किया जाता है। इसके बाद श्रद्धालुओं की प्रसाद चढ़ाने को भीड़ लग जाती है। ग्रामीणों की माने तो जहांगीर के शासनकाल में बाबा मिरगपुर आए थे। उन्होंने अपने शिष्यों को जेल से इसी शर्त पर रिहा कराया था कि कभी धूम्रपान नहीं करेंगे और मांसाहार से सदैव परहेज रखेंगे। तब पूरे गांव ने श्रद्धापूर्वक बाबा की शर्त को आज्ञा के रूप में स्वीकार कर प्रतिज्ञा की थी। तब से अब तक पूरा गांव इसी प्रतिज्ञा का पालन करता आ रहा है। सिद्ध कुटी के महंत मनोहर दास ने बताया कि गुरु बाबा फकीरादास के बताए नियमों को अपना धर्म मानकर गांव के लोग पालन करते आ रहे हैं। मिरगपुर के लोग अपने प्राण त्याग सकते हैं। मगर बाबा के बताए नियमों को नहीं तोड़ सकते हैं। इस मेले को मिरगपुर के लोग त्योहार की तरह मनाते हैं। रिश्तेदार भी इस दिन गांव पहुंचकर सिद्ध कुटी पर प्रसाद चढ़ाकर मेले का आनंद उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed