फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आयोग की सदस्य ने लिया महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा

आयोग की सदस्य ने लिया महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आयोग की सदस्य ने लिया महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा
आयोग की सदस्य ने लिया महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर मंगलवार को जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने महिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जाहिर किया।

मंगलवार को अस्पताल पहुंचीं, प्रियंवदा तोमर ने मैटरनिटी वार्ड, महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक और शौचालयों को देखा। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं और तीमारदारों से भी बात की। डिलीवरी के बाद महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में भी जानकारी ली। सीएमएस डॉ. अनीता जोशी से भी बात की। निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था को दुरुस्त बताया। कहा कि योगी सरकार बनने के बाद से अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार आया है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, मनोज ठाकुर, राकेश जैन, विक्रम शर्मा, ममता कौशिक, रमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed