फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भक्तों के प्रेमवश होकर प्रभु लेते हैं अवतार : प्रियदास

भक्तों के प्रेमवश होकर प्रभु लेते हैं अवतार : प्रियदास

Sat, 02 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
भक्तों के प्रेमवश होकर प्रभु लेते हैं अवतार : प्रियदास
भक्तों के प्रेमवश होकर प्रभु लेते हैं अवतार : प्रियदास
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। श्री गीता भवन में नौ दिवसीय श्री रामकथा के पहले दिन वृंदावन के संत प्रियदास जी महाराज ने श्री राम चरित्र मानस का संगीतमय गुणगान किया। श्री गीता प्रचार समिति के तत्वावधान में 32वां नर नारायण सेवा यज्ञ समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ पंडित विनय प्रकाश तिवारी ने विधिवत पूजन से कराया। छत्रपाल शर्मा और मंजू शर्मा ने ठाकुर श्री हित राधा मोहन के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। पहले सत्र में प्रियदास जी महाराज ने कहा कि प्रभु अपने भक्तों के प्रेमवश होकर ही अवतार लेते हैं। संत ने बताया कि जिन प्राणियों पर प्रभु श्रीराम की कृपा हो जाए उनका जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित्र मानस को सबसे पहले शिव शंभू महादेव ने हृदय में धारण किया था। कथा के पहले दिन के यजमान दिनेश धीमान रहे। प्रसाद वितरण आशीष वर्मा ने किया। इस मौके पर संरक्षक बनारसी प्रसाद अग्रवाल, अजय बंसल, सुधीर गर्ग, अंकित मित्तल, सुशील कर्णवाल, पंकज अग्रवाल, नीरज मित्तल, डा. कांता त्यागी, अनीता मित्तल, सरोज शर्मा, बिमला, मुन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed