फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलें- गुलाब देवी

सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलें- गुलाब देवी

Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलें- गुलाब देवी
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक में मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि योजनाओं के संचालन में पूरी पारदर्शिता व ईमानदारी बरती जाए। विभाग में लापरवाह एवं भ्रष्ट अधिकारियों तथा कर्मचारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं के लिए सत्यापन कराए जाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। अनुसूचित जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति के आवेदन पत्र ऑनलाइन कराए जाने में किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाशत नहीं होगी। वृद्धावस्था पेंशन के लंबित प्रकरणों को अभियान चला कर निस्तारित किया जाए। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ ना पा सकें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में लाभ लेने वाले जनपद सहारनपुर के 55840, मुजफ्फरनगर के 18671 तथा शामली के 10216 व्यक्ति हैं। इसी प्रकार छात्रवृत्ति कक्षा नौ व दस सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए सहारनपुर में विद्यालयों की संख्या 326 है, जिसमें 1890 छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। इसके अलावा शामली में विद्यालयों की संख्या 104 तथा आवेदन करने वाले छात्र 272 तथा मुजफ्फरनगर में विद्यालयों की संख्या 275 एवं आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 140 है। सहारनपुर में अनुसूचित जाति के छात्रों की संख्या 8706, मुजफ्फरनगर में 335 तथा शामली में 785 है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति में विद्यालयों की संख्या सहारनपुर में 493, छात्रों की संख्या 12113 तथा मुजफ्फरनगर के विद्यालयों की संख्या 297, छात्रों की संख्या 225 व शामली में विद्यालयों की संख्या 106 तथा छात्रों की संख्या 933 है। सामान्य वर्ग के लिए छात्रों की संख्या सहारनपुर में 3241, मुजफ्फरनगर में 115 व शामली में 427 है। इसी प्रकार अत्याचार उत्पीड़न के प्रकरणों में आर्थिक सहायता योजना के सहारनपुर में 140, मुजफ्फरनगर में 21 तथा जनपद शामली में 15 लाभार्थी को लाभ दिया गया है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना)के अंतर्गत सहारनपुर में 1233, मुजफ्फरनगर में 671 तथा शामली में 384 लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजना के अंतर्गत सहारनपुर में 99958 लोगों द्वारा आवेदन किया गया, जिसमें सत्यापन के उपरांत 3789 अपात्र पाए गए। मुजफ्फरनगर में 56891 लोगों द्वारा आवेदन किया गया, जिसमें 5035 अपात्र पाए गए। शामली में 27951 लोगों द्वारा आवेदन किया गया। यहां 770 अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed