फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ईदगाह में पानी भरने से प्रशासन के हाथ पांव फूले

ईदगाह में पानी भरने से प्रशासन के हाथ पांव फूले

Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
ईदगाह में पानी भरने से प्रशासन के हाथ पांव फूले
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित ईदगाह मैदान पर दो सितंबर को भारी तादात में लोग ईद उल अजहा की नमाज पढ़ेंगे। लेकिन, इससे पहले ही शुक्रवार को हुई तेज बारिश की वजह से ईदगाह मैदन में पानी भर गया। इससे प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। ईदगाह से पानी निकालने में नगर निगम के कर्मचारियों की सांस फूल गई। देर शाम तक वह व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को पहुंचकर पंप से मैदान का पानी निकाला। मैदान से पानी निकालने में निगमकर्मियों के पसीने छूटे रहे। इसके अलावा मैदान में खड़ी घास को काटकर साफ किया। गंदगी को हटाकर चूने का छिड़काव किया गया। मौसम खराब होने की वजह से पंप और मशीन रातभर मैदान पर लगाए रखी गई, जिससे रात में बारिश होने पर तुरंत पानी को बाहर निकाला जा सके। गौरतलब है कि ईदगाह मैदान पर सबसे अधिक लोग नमाज पढ़ने पहुंचते हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मैदान को साफ करा दिया गया है। बारिश की वजह से जलभराव के खतरे को देखते हुए पानी निकालने के लिए पंप को मैदान पर ही रखा गया है। कोशिश यही है कि लोगों को नमाज के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

शांति और भाईचारा कायम रखने की अपील
शहर जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी ने सभी जनपदवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी है। साथ ही ईद उल अजहा पर शांति और भाईचारा कायम रखने की अपील भी की है। कहा कि त्योहार खुशियां मनाने के लिए होते हैं। हमें सभी को भाईचारा कायम रखते हुए एकता का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed