{"_id":"599c7ef24f1c1b61038b477f","slug":"61503428338-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में भरा पानी 18-57-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में भरा पानी 18-57-51
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर) गांव सलारपुरा में तालाब के ओवरफ्लो होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों और गलियों में भर गया है। गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोग परेशान हैं। कई लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया। ग्रामीणों ने तालाब से पानी निकासी कराने की मांग की है।
मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से नगर के साथ ही कई गांव में भी जलभराव हो गया है। सलारपुरा गांव में तालाब से पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले अवरुद्ध होने से बरसात के पानी से तालाब ओवरफ्लो हो गया। इसके बाद चार-चार फीट तक गंदा पानी लोगों के घरों और गलियों में भर गया। पानी भरने से जहां ग्रामीणों राजकुमार, सुलेखचंद, फूलसिंह, राजबीरसिंह, सेठपाल, गोविंद, मोहरसिंह, नाथीराम, जगदीश, अजबसिंह, योगेेंद्र सिंह, रामकिशन सहित अनेक ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, वहीं उनके घरों में रखा कीमती सामान खराब हो गया। वहीं, बंदाहेड़ी गांव में बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। उसमें रह रहे पति-पत्नी मलबे में दब गए। उनके बच्चे उस वक्त पड़ोस में खेलने गए थे। ग्रामीणों ने मलबे में दबे हुए इसमसिंह और उसकी पत्नी कौशल बाहर निकाला। गांव में ही उनका उपचार कराया गया। लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर में भी पानी भरने से वहां बिल जमा कराने गए उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।