फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुजुर्ग पिता ने किया नहर में कूद आत्महत्या का प्रयास

बुजुर्ग पिता ने किया नहर में कूद आत्महत्या का प्रयास

Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग पिता ने किया नहर में कूद आत्महत्या का प्रयास
बेहट (सहारनपुर)। बहू-बेटों के तानों से तंग आकर एक बुजुर्ग ने पूर्वी यमुना नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की। उसे बेलका जलविद्युत परियोजना के कर्मचारियों ने पानी से बाहर निकाला। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब सात बजे बेलका जल विद्युत परियोजना के पास एक बुजुर्ग ने पुल से पूर्वी यमुना नहर में छलांग दी। पानी में डूबते बुजुर्ग को देखकर परियोजना के ऑपरेटर, सहायक उस्मान और साइड इंचार्ज वेदप्रकाश ने कबाड़ हटाने के लिए रखे गए बड़े काटे पानी में फेंककर बुजुर्ग को बाहर निकाला। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बाहर निकाले गए बुजुर्ग को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर बुजुर्ग ने अपना नाम लेखराज निवासी हसनपुर माजरी नौगांवा बताया। उसने बताया कि वह बीमार है और कुछ काम करने में असमर्थ है। उसकी बहू और बेटे उसे दवाई तक के पैसे नहीं देते और रोजाना कहीं जाकर मर जाने का ताना देते हैं। उनसे तंग आकर उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed