{"_id":"59763a854f1c1bab298b4639","slug":"61500920453-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलम तायल को मिला तीज सुंदरी का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलम तायल को मिला तीज सुंदरी का ताज
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलम तायल को मिला तीज सुंदरी का ताज
सहारनपुर। भारत विकास परिषद शाखा सहारनपुर की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें नीलम तायल को तीज सुंदरी का ताज पहनाया गया। दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में जज सिल्की जैन और प्राची सिंघल ने नीलम तायल को ताज पहनाया। वंदेमातरम की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। महिला संयोजिका रीना जैन ने सावन पर काव्य पाठ किया। सह संयोजिका रुचि मित्तल ने कई गेम्स कराए। महिलाओं ने सावन के सुंदर गीत और बच्चों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। सावन कुमार का ताज एके मित्तल को दिया गया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष हंस कुमार, सचिव वीरयान, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निशांत अग्रवाल, अनित गोयल, आदेश गुप्ता, संजीव, अंकित, राज कमल, राजेश तायल, तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।