{"_id":"595d34f04f1c1b51748b4748","slug":"61499280624-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुन मतगणना में भी जनेश्वर ही कल्लरपुर के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुन मतगणना में भी जनेश्वर ही कल्लरपुर के प्रधान
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन मतगणना में भी जनेश्वर ही कल्लरपुर के प्रधान
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ग्राम प्रधानी चुनाव के दौरान मतगणना में धांधली की शिकायत किए जाने पर डीएम के आदेश पर बुधवार को तहसील कार्यालय पर कल्लरपुर राजपूत ग्राम सभा की पुन मतगणना की गई। मतगणना के बाद नतीजा पूर्ववत ही रहा।
ग्राम सभा कल्लरपुर राजपूत के निर्वाचित ग्राम प्रधान जनेश्वर प्रसाद पर धांधली कर जीतने का आरोप लगाते हुए प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी पत्नी भोपाल ने डीएम के यहां शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को तहसील कार्यालय पर भारी सुरक्षा के बीच पुन: मतगणना कराई गई। जनेश्वर प्रसाद को 258 व उर्मिला देवी को 239 मत मिले थे। जीत का अंतर पहले भी 19 मतों का ही था। अब भी नतीजा वही रहा। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार राजेंद्र कुमार मतगणना के दौरान मौजूद रहे। नतीजा पूर्ववत रहने पर नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, कंवरपाल, मैनपाल, नाथीराम, विक्की, बाबूराम आदि प्रधान समर्थकों ने खुशी जताई।