{"_id":"59496cc34f1c1b2c768b45b8","slug":"61497984195-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में दाखिले की कटऑफ 21 जून को होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड में दाखिले की कटऑफ 21 जून को होगी जारी
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड में दाखिले की कटऑफ 21 जून को होगी जारी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में अल्पसंख्यक कोटे के तहत पंजीकृत छात्र-छात्राओं की बीएड कक्षा की मेरिट सूची 21 जून को जारी होगी। जारी सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएगी। इसके प्रवेश 22 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किये जाएंगे। उक्त सूची में सम्मलित छात्र-छात्रा यदि महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है तो रिक्त सीट पर 22 जून को दोपहर दो बजे द्वितीय मेरिट सूची महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इसके प्रवेश 23 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किए जाएंगे। दाखिले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य हैं। बता दें कि महाविद्यालय में बीएड में कुल 50 सीटें है। इनमें 25 सीटों पर अल्पसंख्यक कोर्ट के तहत और शेष 25 सीटों पर यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कटऑफ के आधार पर दाखिले किये जाते हैं।