{"_id":"5942dd744f1c1b96218b4935","slug":"61497554292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से मिले
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने खेतों पर जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मांगा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)।
पूर्वी यमुना नहर के क्षतिग्रस्त पुल को सिंचाई विभाग द्वारा अवरोधक लगाकर बंद किए जाने से परेशान ग्रामीण बृहस्पतिवार को एसडीएम से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की कि जब तक पुल की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक खेतों में जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए।
बता दें कि चार माह पूर्व रामपुर मनिहारान-इस्लामनगर मार्ग पर मुकंदपुर गांव के पास पूर्वी यमुना नहर के पुल की दो डॉट क्षतिग्रस्त होने पर सिंचाई विभाग ने पुल भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। तभी इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव शेरपुर, डकरावर कलां, डकरावरी, कुंदनगढ़, इस्लामनगर आदि गांवों के किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर ट्राली आदि ले जाने के लिए कई किमी का अतिरिक्त चक्कर काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस क्षेत्र के किसान सत्यप्रकाश आर्य, नरोत्तम सिंह, दुष्यंत कुमार मुन्ना, योगेश कुमार, साधु राम, सुशील कुमार, प्रधान कल्लू, सत्यपाल सिंह, महिपाल, सुरेंद्र सिंह एसडीएम से मिले और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि पुल ठीक होने तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे वह अपने ट्रैक्टर आदि को पुल से पार ले जा सकें। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में सिंचाई विभाग एवं लोनिवि को पत्र लिखेंगे, ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।