फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   60 polling officers absent from training

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 60 मतदान अधिकारी

Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
60 polling officers absent from training
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 60 पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित अधिकारियों को आठ फरवरी को प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। शनिवार को 872 सरकारी कर्मचारियों ने बैलेट के माध्यम से मतदान भी किया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को भी 60 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इनमें 18 पीठासीन अधिकारी, आठ मतदान अधिकारी प्रथम, 13 मतदान अधिकारी द्वितीय और 21 मतदान अधिकारी तृतीय शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम आठ फरवरी तक चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी और नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक विजय कुमार ने कहा कि अनुपस्थित रहे मतदान अधिकारी आठ फरवरी को प्रशिक्षण ले लें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

1571 सरकारी कर्मी कर चुके मतदान
जनपद में पाइनवुड स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सरकारी कर्मचारियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। नोडल अधिकारी तहसीलदार सदर (न्यायिक) नितिन राजपूत ने बताया कि शनिवार को 872 सरकारी कर्मियों ने मतदान किया। पिछले दो दिनों से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद जनपद के 1571 सरकारी कर्मचारी अब तक वोट डाल चुके हैं। इसके लिए विधानसभा वार बूथ बनाए गए हैं। मतपेटियों को कडी सुरक्षा के बीच कोषागार में रखवाया जाएगा। जिसे मतगणना वाले दिन मतगणना स्थल पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों ने किया मतदान
विधानसभा ------------ मतदान
बेहट -------------------- 111
नकुड ------------------ 161
सहारनपुर नगर -------- 134
सहारनपुर -------------- 101
देवबंद ------------------ 135
रामपुर मनिहारान ----- 116
गंगोह ------------------ 114
योग ------------------- 872
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed