शिविर में 60 महादानियों ने किया रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने शिविर का मुआयना किया और रक्तदाताओं से बात करते हुए उनको उत्साहित किया। रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। यही वजह रही कि दस बजे शुरू हुए शिविर में रक्तदान करने के लिए रक्तदाता सुबह नौ बजे से ही ब्लड बैंक पर पहुंचना शुरू हो गए थे। शिविर अपराह्न दो बजे तक चला, जिसमें 60 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। खास बात यह है कि रक्तदान करने के लिए हिंदू, मुस्लिम, महिला और पुरुष सभी आगे आए और सभी की मंशा जरूरतमंदों की जान बचाना था। अन्य लोग भी रक्तदान करने पहुंचे थे, मगर हीमोग्लोबिन कम होने और अन्य कारणों से उनका रक्त नहीं लिया जा सका। एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. आभा वर्मा ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर को सफल बनाने में फागू विश्वकर्मा, प्रतिभा राठी, नीशू जुयाल, देवकुमार, तरुण प्रकाश भोला, उदयवीर सिंह, नीरू सिंह, सिद्धार्थ बंसल, नवीन कुमार जैन, अभयराज, पंकज कुमार, जितेंद्र सैनी, पार्थ माहेश्वरी, अश्वनी मित्तल, डॉ. वीरेंद्र आदि का सहयोग रहा।
शिविर में यह बने महादानी
शिविर में रक्तदान करने वालों में राहुल शर्मा, संदीप कुमार, रविंद्र शर्मा, आदित्य, सतीश कुमार, अश्वनी आर्य, आशीष बत्रा, दीपक कुमार, संजय कपिल, मनीष कुमार, लोसिंह, किशन कुमार, योगेंद्र, मनु कुमार, देव कुमार, मुकुल, संदीप, जुल्फकार, विकास मल्होत्रा, भूपेंद्र, नीरज, मनीपाल, नितिन कुमार, प्रदीप सैनी, अखिल जौहरी, उपेंद्र पाल, शुभ गुलाटी, प्रेमपाल, लक्ष्मणदास, सागर सैनी, मंजु कुमार, जय कुमार, प्रवेश, रवि कुमार, संजीव, विपिन कुमार, रोहित सेवई, विवेक गर्ग, अभिषेक, विनीत कुमार, जोनिस चौधरी, सुमित कुमार, राजकुमार त्यागी, रोहित, डॉ. विजय सिंह, सपना ठाकुर, अनिता शर्मा, नेहा सिंह, दिनेश तोमर, एल्विन, नितिन चौधरी, मो. फराज, खालिद सलमानी, संचित सैनी, रोशनलाल सैनी, रेनु सैनी आदि शामिल रहे।
अनेक बार कर चुके रक्तदान
- विवेक गर्ग फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से कई साल से जुड़े हैं। विवेक ने बताया कि वह दस साल से अधिक समय से रक्तदान कर रहे हैं। अभी तक वह 39 बार रक्तदान कर चुके हैं और ऐसा कर उन्हें अच्छा लगता है।
- भूपेंद्र कश्यप अभी तक 26 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में प्रतिदिन खून की कमी की वजह से घायलों और मरीजों की जान जाती है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो खून की कमी से किसी की जान ना जाए।
- एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ सहायक देव कुमार ने भी शिविर में रक्तदान किया। वह अभी तक 25 बार रक्तदान कर चुके हैं। देव कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से एक ओर जहां हमारा खून दूसरों के काम आ सकता है, वहीं रक्तदान से खुद के शरीर को भी कई लाभ होते हैं।
दुनिया भर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग रक्त की कमी से जान गंवाते हैं। ऐसे में रक्तदान करना किसी दूसरे को जीवनदान देने के बराबर है। शिविर का आयोजन करने वालों और रक्तदाताओं की जितनी सराहना की जाए कम है।
- डॉ. आभा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल।
रक्तदान कर हम दूसरों की तो जान बचाते ही हैं, साथ ही रक्तदान करने से मनुष्य खुद को भी कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर से जुड़े सभी सदस्यों को बधाई।
- डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम-प्रशासन।

देव कुमार- फोटो : SAHARANPUR

नवीन जैन- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में प्रताण पत्र प्रदान करती एडी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते स्वस्थ्य कर्म?- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

लोह सिंह- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करती एडीएमई डा अर्चन- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जांच करते स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR