फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   59 complaints were received, three were resolved on the spot

59 शिकायतें आईं, तीन मौके पर ही निस्तारित

Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
59 complaints were received, three were resolved on the spot
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित 59 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 27, पुलिस विभाग से संबंधित 11, विद्युत निगम संबंधी पांच और नगर निगम संबंधी चार शिकायतें शामिल हैं। इसके अलावा विकास संबंधी छह, लोक निर्माण विभाग की एक, विकास प्राधिकरण की चार और अन्य विभागों की एक शिकायत आई। तहसीलदार सदर नितिन सिंह राजपूत ने बताया कि इनमें से तीन शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर नितिन सिंह राजपूत, विकास खंड अधिकारी और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed