फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   57,078 candidates took the UP Board exam in the district.

Saharanpur News: जनपद में 57,078 परीक्षार्थियों ने दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Fri, 08 Mar 2024 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
57,078 candidates took the UP Board exam in the district.
-सामाजिक विज्ञान, व्यावसायिक विषयों, रसायन विज्ञान आदि विषयों की हुई परीक्षा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को दसवीं के परीक्षार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय की महत्वपूर्ण परीक्षा रही, जबकि 12वीं के परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान की परीक्षा दी। बृहस्पतिवार को दसवीं और 12वीं के 57,078 परीक्षार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। पहली पाली की परीक्षा 88 केंद्रों तथा दूसरी पाली की परीक्षा 87 केंद्रों पर हुई।
पहली पाली में दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 37,796 परीक्षार्थियों में से 35,853 ने परीक्षा दी, जबकि 1,943 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 12वीं की व्यावसायिक विषयों की परीक्षा के लिए पंजीकृत 305 परीक्षार्थियों में से 288 उपस्थित रहे, जबकि 17 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में दसवीं की सिलाई विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 148 परीक्षार्थियों में से 144 शामिल हुए, जबकि चार अनुपस्थित रहे। 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 21,821 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20,793 ने परीक्षा दी, जबकि 1,028 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में दसवीं और 12वीं के पंजीकृत 60,070 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 57,078 ने परीक्षा दी, जबकि 2,992 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन की पुष्टि की।
विज्ञापन

------
सीबीएसई के 8,960 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
सहारनपुर। सीबीएसई में दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जो सभी 30 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए जिले भर में पंजीकृत 9,034 परीक्षार्थियों में से 8,960 ने परीक्षा दी, जबकि 74 अनुपस्थित रहे। समन्वयक एवं आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed