फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   57 accused arrested in Operation Savera, drugs worth Rs 4.69 crore recovered

Saharanpur News: ऑपरेशन सवेरा में 57 आरोपी पकड़े, 4.69 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद

Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
57 accused arrested in Operation Savera, drugs worth Rs 4.69 crore recovered
सहारनपुर। मंडल में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी ऑफरेशन सवेरा अंधकार से जीवन उजाले की ओर में पुलिस ने 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4.69 करोड़ रुपये के मूल्य के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। सबसे अधिक नशा तस्कर सहारनपुर से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन



नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए मंडलभर में अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक पुलिस ने मंडलभर में 7800 नशीली गोलियां पकड़ी है। शामली निवासी जितेंद्र उर्फ जित्ता को एक वर्ष की सजा भी कराई गई है। पुलिस ने सहारनपुर जिले से 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 732 किलो चरस बरामद हुई है। जिसका मूल्य 73, 200 रुपये हैं। इसके अलावा 1073 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी अनुमानित कीमत 2.14 करोड़ रुपये हैं। इसी तरह मुजफ्फरनगर में 15 आरोपियों से 11.9 किलो गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 2.97 लाख रुपये, 535 ग्राम चरस बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 53 हजार रुपये, स्मैक 1167 बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत 2.33 करोड़ रुपये है। 45 हजार रुपये की कीमत का 5.640 किलो बरामद हुआ है। शामली में 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 910 किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा 1676 ग्राम चरस, 69 ग्राम स्मैक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed