फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   53 complaints came in the entire resolution day, three were resolved on the spot

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 53 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
53 complaints came in the entire resolution day, three were resolved on the spot
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस डीएम व पुलिस अधिकारियो के समक्ष अपनी समस्याये रखते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 53 शिकायतें आईं। इसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। राजस्व विभाग संबंधी तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि अधिकारी प्राथमिकता से जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। जिससे किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय पाने के लिए भटकना न पडे़। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आईं विभिन्न शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक तरीके से कराया जाए, साथ ही निस्तारण कराने के बाद शिकायतकर्ता से उस पर फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि इसमें कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की 26, विद्युत निगम की पांच, पुलिस विभाग संबंधी छह और अन्य विभागों से संबंधित 16 शिकायतें आईं। इसमें से राजस्व विभाग संबंधी तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक प्रीति यादव, तहसीलदार सदर नितिन राजपूत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed