फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
सहारनपुर। आतंकवादियों पर की गई एयर स्ट्राइक को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए और भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 56 इंच का सीना साबित कर दिया है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, विपिन सलूजा, सन्नी दीक्षित, राहुल तोमर, सत्यार्थ प्रकाश, राहुल झांब, रोबिन जैन, आशू अरोड़ा, विवेक त्यागी, अभय कौशिक, प्रवीण धीमान, हिमांशु नारंग, सुनील, अमित सेठी, जितेन सचदेवा, राजू, चिराग गुप्ता, मानव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गगन तिरंगे से सजे केवल इतनी चाह
सहारनपुर। सांस्कृतिक समिति विभावरी की बैठक में एयर स्ट्राइक पर वायुसेना के जवानों की खूब तारीफ की गई।
समिति के अध्यक्ष बालेश्वर जैन ने कहा कि पुलवामा में आतंकियों की कायरता के शिकार भारतीय सैनिकों की हत्या का बदला लेकर वायुसेना के जांबाज रणबांकुरों ने विश्व में भारत की शक्ति, शौर्य एवं युद्ध कौशल का सबूत दिया है। सचिव डाक्टर बिजेंद्र पाल ने कविता सुनाई ‘हम पागल हैं, शीश की नहीं हमें परवाह, गगन तिरंगे से सजे केवल इतनी चाह’ । इस दौरान आदेश कुमार, नरेंद्र मस्ताना, विनीत राय जैन, सत्यप्रकाश त्यागी, कृष्ण अवतार, डाक्टर अजय शर्मा, पंकज गुप्ता, पीएन मधुकर आदि ने भारत माता के सपूतों का आभार जताया। साथ ही पुलवामा के शहीद सैनिकों और साहित्यकार डाक्टर नामवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
सहारनपुर। वायुसेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक को दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा और महासचिव जितेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि भारतीय सेना ने देश को गौरवान्वित कर दिया। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के कैंप पर बमबारी करके दिखा दिया कि भारत की तरफ नजर उठाने वालों का क्या हाल किया जाता है। इस दौरान कृपाल सिंह, ज्ञान सिंह पुंडीर, हुकम सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश गुप्ता, विनोद शर्मा, हरनाथ सिंह, वेदप्रकाश, जगवीर सिंह, रणवीर सिंह राठौर, महावीर सिंह, चौधरी जसबीर सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, शीशपाल सिंह, अरविंद सैनी, देशराज सिंह, अरुण वर्मा, नाहिद खानम, प्रदीप कुमार, दुष्यंत त्यागी, चौधरी भीम सिंह, कामराज पुंडीर, मान सिंह, हरकेश, रोहिल नजर, सतेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed