फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फोरलेन होगा पुल खुमरान, हटेंगी 100 से ज्यादा दुकानें

फोरलेन होगा पुल खुमरान, हटेंगी 100 से ज्यादा दुकानें

Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन होगा पुल खुमरान, हटेंगी 100 से ज्यादा दुकानें
सहारनपुर। शहर के बीच पांवधोई नदी पर बन रहे पुल खुमरान की चौड़ाई 18 मीटर होगी, जो फोरलेन मार्ग की होती है। इतनी चौड़ाई वाले पुल की जद में आ रही सैकड़ों दुकानें हटवाई जाएंगी। नगर निगम की तरफ से इन दुकान वालों को नोटिस भी जारी कर रखे हैं। माना जा रहा है कि पुल का निर्माण पूरा कराने और वहां व्यवस्था ठीक रखने के लिए दुकानों के हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पांवधोई नदी पर पुल खुमरान के आसपास सड़क पर कब्जा कर दुकानें बनाई गई हैं। पुल खुमरान को फोरलेन बनाने के लिए नगर निगम ने पुल के पास बनी छह दुकानों को बलपूर्वक ध्वस्त किया था। उस दौरान दुकानदारों ने ध्वस्तीकरण का विरोध किया था। मामले में पीड़ित दुकानदारों और उनके परिजनों ने महापौर का घेराव भी किया गया था। मामला शासन तक पहुंचा था, जिसके बाद शासन ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा था। उसके बाद शेष दुकानों और थड़ों को हटाने की प्रक्रिया रोक दी गई थी।
विज्ञापन

पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की तरफ से कराया जा रहा है। चूंकि पुल फोरलेन बन रहा है, ऐसे में पुल की चौड़ाई को देखते हुए बड़ी संख्या में दुकानें पुल की राह में रोड़ा नजर आ रही हैं। पुल तैयार कराने और वहां की व्यवस्था ठीक रखने के लिए गलत तरीके से बनाई गई दुकानें हटाने की कार्रवाई भी हो सकती है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल फोरलेन बनाया जा रहा है, जिसकी चौड़ाई 18 मीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवधोई के दोनों ओर है अतिक्रमण
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांवधोई नदी के दोनों ओर के मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाना है, जिससे वन-वे व्यवस्था बनाई जा सके। मगर पुल खुमरान का लिंटर डालने के दौरान जाल गिरने पर दो लोगों की मौत के बाद शासन द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने पर नगर निगम बैकफुट पर है। इसका फायदा अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं। नदी के तट पर थड़ों के साथ ही पक्की दुकानें बनकर तैयार हो चुकी हैं। इसके अलावा दोनों ओर के मार्गों पर ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं, जो लोगों की राह में रोड़ा बन रहे हैं।
चुनाव होने के इंतजार में है निगम
पुल खुमरान के पास सड़क पर बनी दुकानें हटाने के लिए नगर निगम को आगामी लोकसभा चुनाव होने का इंतजार है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि नगर निगम पर दबाव है कि चुनाव से पहले ऐसा कोई काम ना किया जाए, जिससे लोगों में गुस्सा भड़के। इसी वजह से अभी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान भी शुरू नहीं किया गया है। बता दें कि करीब दस माह पहले महापौर ने ही बैठक कर जानकारी दी थी कि 50 वर्ष पुराने रिकार्ड के आधार पर शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मगर अभी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू तक नहीं किया गया है।

पुल खुमरान के आसपास सड़क पर कब्जा कर बनाई गई दुकानें हटाई जाएंगी। दुकानदारों को पूर्व में ही नोटिस जारी किए गए थे। वैध दुकानों को हम छेड़ेंगे नहीं, मगर सड़क पर कब्जा कर गलत तरीके से बनाई गई दुकानों को छोड़ा नहीं जाएगा। यदि शहर को जाम से निजात दिलानी है और यातायात सुगम बनाना है तो अतिक्रमण किसी भी तरह का हो उसे हटाना ही होगा। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।


पुल खुमरान पर सड़कों पर कब्जा कर बनी दुकानों को कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए हटाया जाएगा। यदि शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है तो हमें काम करना ही होगा। साथ ही नगरवासियों को भी शहर के विकास के लिए त्याग की भावना पैदा करनी होगी। -- संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed