फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे शिक्षक

शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे शिक्षक

Sun, 17 Feb 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे शिक्षक
शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद करेंगे शिक्षक
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलवामा के शहीदों के परिजनों को आर्थिक मदद के लिए शिक्षक संगठन सामने आया है। संगठन के जिलाध्यक्ष ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने प्रस्ताव रखा है कि सभी छह हजार शिक्षक अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद करें। संगठन का मानना है कि यदि जनपद में केवल बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा प्रत्येक शिक्षक कम से कम 500 रुपये भी दे तो 30 लाख रुपये की मदद बैठती है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने बताया कि वह और उनके संगठन का प्रत्येक शिक्षक कम से कम 500 रुपये शहीदों के परिजनों के लिए देगा। यदि कोई शिक्षक इससे अधिक की मदद करना चाहता है तो वह उसकी इच्छा पर निर्भर है। उन्होंने बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह के सामने यह प्रस्ताव रखा है। इसमें विभाग से जुड़े सभी शिक्षकों से मदद करने की अपील करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पंवार का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े जनपद में छह हजार शिक्षक हैं। अधिकारी और अन्य कर्मचारी अलग से हैं। यदि प्रत्येक शिक्षक कम से कम पांच सौ रुपये भी देता है तो यह रकम 30 लाख रुपये बैठती है। हो सकता है अन्य विभागों के सरकारी कर्मचारी या गैर सरकारी लोग भी आगे आकर ऐसा करें। यदि ऐसा होता है तो यह शहीदों के परिजनों के लिए बड़ी मदद होगी, जो प्रत्येक भारतीय का फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed