{"_id":"5c68646fbdec224c974d1466","slug":"51550345327-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला हाईवे पर देर रात तक रहा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला हाईवे पर देर रात तक रहा ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला हाईवे पर देर रात तक रहा ट्रैफिक जाम
सरसावा। सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर शुक्रवार रात दो ट्रक खराब होने की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। जाम इतना भीषण हुआ कि रात तीन बजे तक वाहन जाम में फंसे रहे और कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। पुलिस ने दोनों ट्रकों को वहां से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
देर रात करीब 12 बजे सरसावा थाना क्षेत्र में अंबाला हाईवे पर ट्रैफिक जाम लगा। अलग अलग स्थान पर दो ट्रक खराब होने के कारण खड़े हो गए थे, जिस वजह से वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। मार्ग पर दोनों ही तरफ वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर सरसावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद ट्रैफिक जाम खुलवाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों ट्रक खराब होने की वजह से आसानी से जाम नहीं खुल सका, जिसके बाद मैकेनिक को बुलाकर ट्रक ठीक कराए गए और वहां से हटवाए गए। तब करीब तीन बजे के बाद जाकर जाम खुल सका।
युवती की शिकायत पर पकड़े जुआरी
सरसावा। एक युवती ने यूपी 100 डायल पुलिस को सूचना देकर बताया कि ग्राम सैदपुरा में कुछ लोग आबादी के बीच खुले में जुआ खेलते हैं। इससे आसपास का माहौल खराब होता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी अब्दुल करीम खान निवासी पठानो का कुंआ सरसावा तथा गोविंद पुत्र बबलू निवासी नकुड़ रोड़ सरसावा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके साथी फरार हो गए।