{"_id":"5bfaeb0cbdec22416175a01f","slug":"51543170828-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर एथलेटिक्स टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर एथलेटिक्स टीम का चयन
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर एथलेटिक्स टीम का चयन
सहारनपुर। राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रविवार को टीम का गठन किया गया है। चयन समिति ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में एक जनपद से 13 खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आंध्रप्रदेश के तिरुपति में एक से तीन दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए 13 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांद के विजय कश्यप को 400 मीटर दौड़, अर्चना मेमोरियल कालेज सब्दलपुर के अभिषेक राठौर 100 मीटर बाधा दौड़, केएसई कालेज नानौता के रोबिन कुमार को गोला फेंक और एमपीएम इंटर कालेज शिमलाना के अंकुश पुंडीर को चक्का फेंक के लिए चुना गया।
ऊंची कूद में जनता इंटर कालेज अंकुश कश्यप, लंबी कूद में जनता इंटर कालेज नल्हेडा गुर्जर के ऋतिक कुमार, 600 मीटर दौड़ में जनता इंटर कालेज अंबेहटा चांद के आशु कुमार चयनित हुए हैं। बालिकाओं में जनता इंटर कालेज नल्हेडा गुर्जर की खुशी देवी का 100 मीटर दौड़, रेनबो पब्लिक स्कूल की इराह खान का 100 मीटर दौड़, गुरुनानक इंटर कालेज की विशाखा का 200 मीटर, इसी कालेज की तनु बर्मन का 400 मीटर, नेशनल इंटर कालेज की काजल का 100 मीटर बाधा दौड़ और सोफिया स्कूल की माधवी का लंबी कूद के लिए चयन हुआ है। बालिका टीम की मैनेजर सहेला खान और बालक टीम के मैनेजर सुशील कुमार होंगे। टीम का चयन समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, राम सरन, अविनाश कुमार, संदीप पुंडीर और सुषमा बजाज आदि ने किया।