फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू ने किया गन्ना अधिकारियों का घेराव

भाकियू ने किया गन्ना अधिकारियों का घेराव

Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
भाकियू ने किया गन्ना अधिकारियों का घेराव
सहारनपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गन्ना अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने आल्लीवाला, सुंदरपुर और सरदहेडी गन्ना क्रय केंद्र को बजाज शुगर मिल को देने की मांग की।
विज्ञापन

गन्ना भवन सभागार में गन्ना उपायुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी के घेराव कर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने तीन क्रय केन्द्रों का मिल बदलने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में ऐसा नहीं हुआ को भाकियू गन्ना अधिकारियों को बंधक बनाएगी। उन्होंने कहा कि दया शुगर मिल के चलने से क्षेत्र के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गेहूं बुआई को देखते हुए शुगर मिलों को गन्ना खरीद बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। इसके चलते ही ना तो अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ है और ना ही दया शुगर मिल का संचालन कराया गया है। जिसके चलते क्षेत्र के किसान गेहूं की बुआई से वंचित हैं। इसके बाद भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी दिनेश कुमार से मुलाकात की। जबकि अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने, दया शुगर मिल को तत्काल चलवाने, गन्ना खरीद बढ़ाने अतिक्रमण हटवाने और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने आदि मांग की गई। अध्यक्षता सरदार मोहन सिंह और संचालन रघुवीर सिंह ने किया। अशोक कुमार, मेवाराम, जगपाल सिंह, संजय, सरदार भोला सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप ठाकुर, बृजपाल सैनी, राजपाल सिंह, देशपाल, अरविंद, शेरपाल राणा, महिपाल, ईश्वरचंद आर्य, अमीर हैदर जैदी आदि रहे। उधर, डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसान तीन क्रय केंद्रों को बदलने की मांग को लेकर आए थे। उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed