{"_id":"5bf45f2abdec22693c104833","slug":"51542741802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लच्छीपुर प्रकरण: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लच्छीपुर प्रकरण: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष की निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न करने की मांग
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। लच्छीपुर प्रकरण को लेकर पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में नामजद निर्दोष लोगों पर कार्रवाई न किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाल अभिषेक सिरोही से मुलाकात की।
लच्छीपुर गांव में 28 सितंबर को एक युवक द्वारा गांव में लगी हाथी की मूर्तियों को तोड़ दिए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस की डायल-100 की गाड़ी और पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर दिया गया था। जिसमें पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि बाद में मामला महिला के साथ छेड़खानी का निकाला था। डायल-100 की गाड़ी पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने दर्जनों लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की हुई है। जिसमें पूर्व में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इसी मामले में मंगलवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल अभिषेक सिरोही से मिलकर निर्दोष लोगों के विरुद्ध कार्रवाई न करने की मांग की। बताया जाता है कि कोतवाल ने कमल वालिया को आश्वासन दिया कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जाएगा। इस दौरान कमल वालिया के साथ कुलदीप, शौर्य अंबेडकर, विशाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।